फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest department will plant 25 lakh saplings, greenery will spread

Agra News: वन विभाग लगाएगा 25 लाख पौधे, फैलेगी हरियाली

Sat, 11 Jan 2025 02:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Jan 2025 02:59 PM IST
विज्ञापन
Forest department will plant 25 lakh saplings, greenery will spread
कासगंज। वन विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में भी करीब 25 लाख पौधे लगाकर जनपद में हरियाली करने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी वन विभाग ने 24 लाख से अधिक पौधे लगाकर वन्य क्षेत्र बढ़ाने की कोशिश की थी। इस कोशिश में अन्य विभाग भी वन विभाग का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

जिले को हरा-भरा बनाने एवं पर्यावरण संतुलन रखने के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि वन विभाग की तरफ से जिले में हरियाली बनाए रखने के लिए लगातार पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्तमान वित्तीय वर्ष में वन विभाग की तरफ से 24.19 लाख पौधे लगाए गए थे। इसमें वन विभाग के साथ अन्य विभागों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

स्कूलों के माध्यम से भी जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया। ताकि हरियाली बनी रहे। इसी क्रम में आगामी वित्त वर्ष में भी कासगंज को हरा भरा बनाए जाने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। वन विभाग द्वारा 25 लाख से अधिक पौधे जनपद में लगाए जाएंगे। इसके लिए इस वर्ष भी अन्य विभागों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों की लेंगे मदद
पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, आवास विकास विभाग, नगर विकास, औद्योगिक विकास विभाग, नगर पालिका कासगंज अन्य निकाय, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उद्योग विभाग, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग एवं रेलवे आदि।


वर्तमान वित्तीय वर्ष में वन विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से 24 लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए। आगामी वित्तीय वर्ष में भी लगभग 25 लाख पौधों का लक्ष्य रहेगा। इस लक्ष्य की पूर्ति भी समय रहते कर ली जाएगी। - अपूर्व दीक्षित, डीएफओ

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed