फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign guests liked water chestnut, also tried chakia

Agra News: विदेशी मेहमानों को पसंद आया सिंघाड़ा, चकिया भी चलाई

Mon, 23 Sep 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Foreign guests liked water chestnut, also tried chakia
मैनपुरी। जिले में विदेशी पर्यटकों का आना-जाना रहता है। रविवार को जागीर क्षेत्र में पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने भगवान भोलेनाथ मंदिर में पूजा की। इसके बाद सिंघाड़ा तोड़े। यही नहीं एक घर में चकिया चलाकर विदेशी मेहमानों ने गेहूं पीसकर आटा बनाया।
विज्ञापन

जनपद के गांव सींगपुर निवासी विजय प्रजापति अपनी कंपनी इंडिया कोटिडियाना के द्वारा विदेशी पर्यटकों को भारत के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र की रीति रिवाज, दिनचर्या, पूजा पद्धति, रहन-सहन आदि को दिखाते हैं। रविवार को ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव भांवत में स्पेन के होरता शहर के क्रिस्टीयान अपनी पत्नी राकेल के साथ पहुंचे। क्रिस्टीयान स्पेन में सैनिक हैं व उनकी पत्नी रेलवे में कार्यरत हैं। सबसे पहले रोहित प्रजापति के यहां उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद नाश्ते में उन्होंने रायता, पकोड़ी व देसी खान-पान का आनंद लिया। गांव में ट्रांसलेटर दीपक प्रजापति के साथ भ्रमण के दौरान श्रीकृष्ण के घर पर गीता देवी, गमा देवी व लक्ष्मी आदि महिलाओं के साथ चक्की चलाकर गेहूं पीसा और हांडी का दूध पिया।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के तालाब पर पहुंचकर नाव में बैठकर सिंघाड़े को तोड़ा और स्वाद लिया। शाम को भांवत के पांडव कालीन श्री जखदर महादेव मंदिर पर पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा की। महिलाओं के साथ लोकगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदेशियों ने ढोलक बजाकर आनंद लिया। रात्रि में मेहमान चारपाई पर सोए। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा हम भारत पहली बार आए है। हमें यहां आकर बहुत अच्छा लगा यहां के लोग रहन-सहन बहुत अच्छा है। इस मौके पर मनोज कुमार, गौरव दुबे, दुष्यंत सिंह, मनुराज सिंह, दिनेश कुमार, अजय प्रजापति, विमल प्रजापति, मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed