फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign guests from Italy had fun with school children played quiz games

UP: इटली से आए विदेशी मेहमानों ने स्कूली बच्चों संग की मस्ती, खेले क्विज गेम...देखें वीडियो

Thu, 27 Feb 2025 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 03:07 PM IST
सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्मारकों का दीदार करने आए इटली के पर्यटकों ने स्कूल के बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान उनके साथ कई प्रकार के खेलों में हिस्सा भी लिया। वहीं बच्चों ने इन विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। 

 

विज्ञापन
Foreign guests from Italy had fun with school children played quiz games
स्कूल आए विदेशी मेहमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहपुर सीकरी के ग्राम सीकरी चार हिस्सा के अवध बिहारी लाल शिक्षा निकेतन में  पहुंचे 15 सदस्यी इटली से आए पर्यटकों के दल ने स्कूली बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। उनके साथ खेल, फेस पेंटिंग, क्विज समेत कई क्रिएटिव कार्य किए।
विज्ञापन

  
सीकरी स्मारकों के अवलोकन के लिए आए इटाली से आए पर्यटकों के दल ने ग्रामीण परिवेश के स्कूलों का भ्रमण किया। विदेशी मेहमानों को लेक व्यू होटल संचालक एवं टूरिस्ट गाईड प्रशांत चौधरी ग्राम सीकरी चार हिस्सा के अवध बिहारी लाल शिक्षा निकेतन में पहुंचे। यहां छात्र-छात्राओं ने विदेशी मेहमानों का स्वागत सत्कार किया। ग्रामीण अंचल के बच्चों की शिक्षा खेलों के प्रति रुचि तथा प्रतिभा को देखने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल के साथ इटली के ही सारा तथा लूकस प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
विज्ञापन




विदेशी मेहमानों के दल ने प्राइमरी के बच्चों के साथ वॉलीबॉल, फेस पेंटिंग ,पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अनेक गेम्स का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान गांव सीकरी चार हिस्सा पहुंचने पर इटली के विदेशी मेहमानों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के शिक्षक प्रीति बघेल ,राम प्रकाश ,पीर मोहम्मद ,मोनू शर्मा ,अविनाश वर्मा,मुस्कान अंशिका, पंकज राजपूत अनीश ममता राजपूत, कशिश गर्ग  सभी ने विदेशी मेहमानों का अभिवादन करते हुए गेम्स में सहयोग प्रदान किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed