फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For the implementation of the National Education Policy, two coordinators should be made in every district.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जिले में दो समन्वयक बनाए

Sun, 30 Jan 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
For the implementation of the National Education Policy, two coordinators should be made in every district.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए आगरा व अलीगढ़ मंडल (विश्वविद्यालय के तहत आने वाले) के हर जिले में दो समन्वयक बनाए गए हैं। समन्वयक संबंधित जिले के सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक करके मेजर व माइनर विषयों के समूहों के साथ अन्य जानकारियां साझा करेंगे। परीक्षा फॉर्म भरने के संबंध में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आदेश पर समन्वयक बनाए गए हैं। डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार के मुताबिक आगरा में सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह को समन्वयक बनाया गया है। मथुरा में बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह, फिरोजाबाद में नारायन कॉलेज, शिकोहाबाद के प्राचार्य डॉ. वीके सिंह, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला यादव, मैनपुरी में चित्रगुप्त पीजी कॉलेज, मैनपुरी की प्राचार्या डॉ. शिखा सक्सेना, राजकीय कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पा कश्यप को समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन

एटा में जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीबीएस परिहार, राजकीय डिग्री कॉलेज, जैथरा के प्राचार्य डॉ. केपी सिंह, अलीगढ़ में डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा, एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, हाथरस में पीसी बागला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह, राजकीय डिग्री कॉलेज, सिकंदराराऊ के प्राचार्या डॉ. शैफाली सुमन, कासगंज में शारदा जौहरी डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेनू शर्मा, केए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार रुस्तगी को समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed