फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   for making of rope-way in barsana, got land

बरसाना रोप-वे की अंतिम बाधा भी पार, मिल गई जमीन

Wed, 03 Jul 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
for making of rope-way in barsana, got land
मथुरा। रोप-वे से राधारानी के दर्शन की अभिलाषा अब जल्द पूरी होने जा रही है। इसके लिए अंतिम बाधा भी पार हो गई है। वन विभाग ने रोप-वे के लिए आवश्यक जमीन विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दी, जिसके लिए लंबे समय से प्रक्रिया अपनाई जा रही थी।
विज्ञापन

बरसाना में ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान राधारानी के दर्शन के लिए अब रोप-वे से सैर हो सकेगी। इसके लिए पिछले चार सालों से रोप-वे के निर्माण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। फिलहाल वन विभाग की जमीन इस प्रोजेक्ट को शुरू करने में बाधा बनी हुई थी। उच्चतम न्यायालय की अनुमति और निर्धारित कीमत अदा करने के बाद भी बरसाना में जमीन विकास प्राधिकरण को नहीं हस्तांतरित हो पा रही थी, लेकिन गत दिवस वन विभाग ने 9 हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दी। इसके बाद अब इसी माह इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। संभावना है कि एक साल में रोप-वे बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 15 करोड़ की लागत आ रही है।
विज्ञापन

करीब 200 मीटर लंबे रोप-वे का निर्माण ट्रिपल-पी मॉडल पर किया जा रहा है। इससे यहां पर पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे प्राधिकरण को प्रतिवर्ष करीब एक करोड़ रुपये सालाना आमदनी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अकेला रोप-वे प्रोजेक्ट
- करीब 15 करोड़ की लागत से ट्रिपल-पी मॉडल पर होगा तैयार
- करीब 200 मीटर के दायरे में रोप-वे से श्रद्धालु करेंगे यात्रा
- ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में होगा बड़ा इजाफा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed