फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For face matching, I have to remove the bindi on my forehead

Agra News: चेहरा मिलान को हटानी पड़ रही माथे की बिंदिया

Tue, 01 Jul 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
For face matching, I have to remove the bindi on my forehead
कासगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले पोषाहार को पाने के लिए महिलाओं को अपने सुहाग की निशानी माथे की बिंदिया हटाना पड़ रही है। यह बिंदी पोषण एप पर चेहरा मिलान में बाधा बन रही हैं। इसके साथ ही अन्य तकनीक कर्मी भी ई-केवाईसी में दिक्कत दे रही हैं। नतीजा अभी तक 50 प्रतिशत लाभार्थियों की ही ई केवाईसी हो सकी है।शासन से पोषाहर वितरण में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। जुलाई माह से होने वाले पोषाहार चेहरा मिलान होने के बाद ही मिलेगा। इसके लिए 30 जून तक पोषण एप पर ई केवाईसी व फोटो अपलोड कराने का समय निर्धारित किया गया। जिले में 148574 लाभार्थियों की ई केवाईसी होनी थी, लेकिन इस कार्य में तमाम बाधाएं सामने आ रही हैं। महिलाओं के आधार के फोटो में यदि बिंदी नहीं लगी हुई है और अब वे बिंदी लगाकर फोटो अपलोड कराने पहुंचती हैं तो उनका फोटो अपलोड नहीं होता। इसके साथ ही अन्य किसी कारण से भी यदि चेहरे का मिलान नहीं हो पाता तो भी दिक्कत आ रही है। अभी तक लगभग 70 हजार लाभार्थियों का ही पोषण एप पर कार्य पूरा हो सका है। शासन से अभी तिथि भी नहीं बढ़ाई गई है। ऐसे में ई-केवाईसी का कार्य पूरा न हो पाने से जुलाई माह से वितरित होने वाले पोषाहार पर संकट के बादल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed