{"_id":"6939e27d7d3c97f467098489","slug":"for-better-farming-farmers-schools-will-be-set-up-in-every-village-agra-news-c-364-1-ag11010-122106-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेहतर खेती के लिए गांव-गांव लगेंगी किसान पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेहतर खेती के लिए गांव-गांव लगेंगी किसान पाठशाला
विज्ञापन
आगरा। रबी की फसल के अच्छे उत्पादन और किसानों को कृषि की नई तकनीकी से जागरूक करने के लिए कृषि विभाग गांव- गांव किसान पाठशालाओं का आयोजन करेगा, जिसका विषय किसानों की बात किसानों के साथ होगा। इनमें कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे जो किसानों को अन्य लाभकारी योजनाओं के लिए जागरूक करेंगे।
कृषि उपनिदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि जिले की 248 ग्राम पंचायत में दो दिवसीय कार्यशाला 12 से 29 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर पैक्स समिति, किसान कल्याण केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र व प्राथमिक विद्यालयों में होगा। इस कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी किसान पाठशालाओं को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल नामित करेंगी। इसमें पशुपालन मत्स्य व उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहेंगे।