फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For Agra City and Rural, put it in two columns with photo

Agra News: आगरा सिटी और देहात के लिए फोटो के साथ दो कालम में लगाएं

Fri, 31 Jul 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
For Agra City and Rural, put it in two columns with photo
बीओबी की फोटो आगरा के लिए  - फोटो : Archive
आगरा। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से हॉलिडे इन होटल में एमएसएमई ग्राहकों के लिए एक विशेष मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित करना, उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को समझना तथा बैंक की विभिन्न ऋण एवं बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख धनंजय कुमार एवं उप क्षेत्रीय प्रबंधक अनुज चित्रांश की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में आगरा क्षेत्र के 60 से अधिक एमएसएमई ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न ऋण योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं, कार्यशील पूंजी, टर्म लोन तथा अन्य वित्तीय समाधानों की विस्तृत जानकारी साझा की। महाप्रबंधक अग्निहोत्री ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा उद्यमियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करना बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रीय प्रमुख धनंजय कुमार ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बैंक एवं ग्राहकों के मध्य विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।

बीओबी की फोटो आगरा के लिए 

बीओबी की फोटो आगरा के लिए - फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed