{"_id":"605385a98ebc3ec79c6aed6b","slug":"foodgrains-to-reach-779-ration-shops-directly-from-pcf-godown-mainpuri-news-agr4851919164","type":"story","status":"publish","title_hn":"779 राशन की दुकानों पर सीधे पीसीएफ गोदाम से पहुंचेगा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
779 राशन की दुकानों पर सीधे पीसीएफ गोदाम से पहुंचेगा खाद्यान्न
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्ति विभाग पीसीएफ गोदाम से अब राशन की दुकान पर सीधे खाद्यान्न पहुंचाएगा। अब तक ब्लॉक गोदामों से राशन के उठान की जिम्मेदारी डीलरों की होती थी। इसमें घटतौली और वसूली की शिकायतें आती रहती थीं।
जिले में अभी 779 सरकारी दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों के डीलर अब तक ब्लॉक गोदाम पहुंचकर राशन का उठान करते थे। राशन लाने के लिए उन्हें वाहन की व्यवस्था भी स्वयं ही करनी पड़ती थी। इसके साथ ही गोदामों से उठान के दौरान कम राशन दिए जाने और अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें भी आती रहती थीं। इस पर शिकंजा कसने के लिए पूर्ति विभाग ने अब जिले की सभी दुकानों पर राशन की सीधी डिलीवरी करने का निर्णय लिया है।
पीसीएफ गोदाम से राशन लेकर ठेकेदार राशन डीलर को उसकी दुकान पर उपलब्ध कराएगा। इसमें लोडिंग और अनलोडिंग के लिए जिम्मेदारी भी ठेकेदार पर ही होगी। इससे राशन डीलरों को राहत मिलने के साथ ही शिकायतें भी रुक जाएंगी। पहले चरण में 30 अप्रैल तक दुकानों पर राशन पहुंचाया जाएगा, इसका वितरण मई में शुरू होगा।
विज्ञापन
जीपीएस से ट्रैक होगी वाहन की लोकेशन
पीसीएफ गोदाम से राशन लेकर जाने वाले वाहन में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। इससे ये पता चलता रहेगा कि वाहन राशन की दुकान पर सीधे जा रहा है या नहीं। अगर बीच में कहीं वाहन खड़ा होता है तो इसकी जानकारी भी अधिकारियों को मिल जाएगी।
जागीर ब्लॉक में सफल रहा ट्रायल
राशन की दुकान पर सीधे खाद्यान्न पहुंचाने के लिए सबसे पहले जागीर ब्लॉक में ट्रायल किया गया था। इसके तहत पूर्ति विभाग ने अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में तीन माह ब्लॉक की सभी दुकानों पर राशन की डिलीवरी कराई। यहां तीन माह ट्रायल सफल रहा, इसके बाद ही पूरे जिले में इसे लागू करने का निर्णय लिया गया।
---
ओटीपी से होगी राशन पहुंचने की पुष्टि
पीसीएफ गोदाम से जाने वाला राशन डीलर को मिला या नहीं इसकी पुष्टि ओटीपी से होगी। ये ओटीपी एनआईसी लखनऊ के माध्यम से डीलर के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहुंचेगा। पूरा राशन मिलते ही डीलर ये ओटीपी ठेकेदार को उपलब्ध कराएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद ही ठेकेदार की ओर से राशन पहुंचाने की पुष्टि हो जाएगी।
फैक्ट फाइल
-779 हैं जिले में कुल राशन की दुकानें
-3.13 लाख हैं कुल राशन कार्डधारक
-2.67 लाख हैं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक
-45638 हैं अंत्योदय राशन कार्डधारक
जिले में अब पीसीएफ गोदाम से सीधे राशन डीलर की दुकान पर खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। जागीर में प्रयोग सफल होने के बाद इसे पूरे जिले में लागू किया गया है। इससे गोदाम से कम खाद्यान्न मिलने और वसूल की शिकायतों पर लगाम लगेगा।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी