{"_id":"67a3a44eb5bca34527002c0a","slug":"food-safety-department-destroyed-buttermilk-kept-for-sale-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-131475-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिक्री के लिए रखी कीड़े पड़ी छाछ को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिक्री के लिए रखी कीड़े पड़ी छाछ को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कराया नष्ट
Wed, 05 Feb 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
घी निर्माण इकाई की जांच करते सीएफओ विवेक पाठक।
मैनपुरी। लोगों की सेहत के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। कीड़े पड़ी छाछ को बाजार में बेचा जा रहा है। बुधवार को इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में हुआ। कुरावली के घिरोर रोड स्थित रोहित क्रीम घी निर्माण इकाई में छापे के दौरान मौके पर ही ड्रम में भरी 40 लीटर छाछ को टीम ने नष्ट कराया। साथ ही निर्माण इकाई से घी और क्रीम का नमूना भरा गया।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉक्टर श्वेता सैनी ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी एके पाठक के नेतृत्व में मिलावटी दुग्ध व दुग्ध पदार्थों के विरोध में एक अभियान चलाया गया, जिसके तहत करीमगंज स्थित फैमिली डेरी से मिश्रित दूध का एक नमूना, विजय चंद्र के दूध संग्रह केंद्र से मिश्रित दूध का एक नमूना, एटा जनपद की ओम डेरी के वाहन से मिश्रित दूध का एक नमूना, भैंस के दूध का एक नमूना, दूध विक्रेता चंद्र प्रकाश से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया।
घिरोर रोड कुरावली स्थित विनोद कुमार की क्रीम व घी निर्माण इकाई से क्रीम का एक नमूना, घी निर्माता मिंटू द्वारा एटा से मैनपुरी विक्रय के लिए लाए गए 120 किलोग्राम घी में से घी का एक नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, इंद्रजीत सिंह, सनोज कुमार और जयदीप मौर्य शामिल रहे।