{"_id":"68fe89146d40cd1647025f78","slug":"food-safety-and-administration-team-taking-samples-agra-news-c-25-1-agr1008-901608-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: देवीराम स्वीट्स के मेवाबाइट में निकला कीड़ा, लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: देवीराम स्वीट्स के मेवाबाइट में निकला कीड़ा, लिया नमूना
विज्ञापन
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने फतेहाबाद रोड ताज नगरी फेज-दो बसई मंडी स्थित देवीराम स्वीट्स से मेवाबाइट का नमूना लिया है। इनकी दुकान से खरीदी गई मिठाई में कीड़ा निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे संज्ञान लेकर टीम ने दुकान का निरीक्षण कर सुधार के लिए नोटिस भी दिया है।
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मेवाबाइट में जिंदा कीड़ा था। इस वीडियो में ये मिठाई फतेहाबाद रोड स्थित देवीराम स्वीट्स से खरीदी गई थी। इसमें दुकानदार और खरीदार के बीच वार्ता भी रिकार्ड है, जिसमें विक्रेता की आवाज है कि चीनी मीठी होती है और इसमें कीड़ा पड़ सकता है। इसे संज्ञान में लेकर टीम भेजकर निरीक्षण करवाया। मेवाबाइट का नमूना लेकर साफ-सफाई बरतने के लिए नोटिस भी दिया है। रिपोर्ट में नमूना फेल मिलने पर कार्रवाई होगी। देवीराम स्वीट्स के संचालक संदीप अग्रवाल का कहना है कि 22 सितंबर को 625 रुपये की आधा किलो मेवाबाइट खरीदी थी। 25 को एक महिला आईं और कीड़ा दिखाया। हमने दुकान में रखी अन्य मिठाई भी जांच कराई, जिसमें कोई दिक्कत नहीं मिली। उनको रुपये भी वापस कर दिए।