फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   food poisoning of family members in shikohabad after open karwa chauth fast

करवाचौथ का व्रत तोड़ने के बाद कुछ ऐसा हुआ परिवार का हाल, पहुंच गया अस्पताल

Fri, 18 Oct 2019 12:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Oct 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
food poisoning of family members in shikohabad after open karwa chauth fast
अस्पताल में पहुंचे बीमार लोगों का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर व्रत तोड़ने के बाद परिवार के सदस्यों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद सभी सदस्यों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गोली लगने के बाद भी जान पर खेलकर पूरी टीम को बचाया, बीएसएफ जवान की शहादत पर परिवार को गर्व
विज्ञापन


मामला फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद का है। यहां मोहल्ला खेड़ा में सतीश पुत्र राजवीर का परिवार रहता है। गुरुवार को राजवीर और सतीश की पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक शख्स को घरवाली और बाहरवाली के साथ करवाचौथ मानने की कोशिश कुछ ऐसे पड़ी भारी

चांद का दीदार करने के बाद दोनों ने व्रत खोला। परिवार में एक अन्य महिला भी साथ थीं जिन्होंने करवाचौथ का व्रत रखा था। पूजा करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर खाना खाया।
 

बताया गया है कि परिवार ने खाने में बेसन और चावल का सेवन किया था। खाना खाने के कुछ देर बाद परिजनों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद रामवीर ने सभी परिवारीजनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय शिकोहाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया। 

चिकित्सकों ने सभी को दवाइयां दीं। उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों का मानना है कि परिवार को फूड प्वांइजनिंग हुआ। बताया गया है कि सतीश और राजवीर पशु कारोबारी हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में सतीश, मंजू, आरती, पूजा, रेखा, राजनश्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed