{"_id":"68e805cf0ccb54b81a0f243a","slug":"food-department-takes-action-five-samples-taken-from-sweet-shops-mainpuri-news-c-174-1-mnp1001-146949-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई की दुकानों से लिए पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई की दुकानों से लिए पांच नमूने
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : खाद्य विभाग की टीम
मैनपुरी। त्योहारी सीजन में मिलावट की संभावना को देखते हुए बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में अभियान चलाया गया। इसमें टीम ने मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण कर रंगीन मिठाई, घेवर, छेना, खोआ और पेड़ा के पांच नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने टीम के साथ कुरावली बाजार में पहुंचकर दिनेश चंद्र जैन की दुकान का निरीक्षण किया। यहां से टीम ने खोया का एक नमूना लिया। टीम ने कुरावली के घिरोर रोड स्थित राधा स्वीट का निरीक्षण किया। यहां से टीम ने खोआ का एक नमूना लिया। यहां पर बीस किलोग्राम खराब घेवर, 25 किलोग्राम दूषित छेना को नष्ट करवाया।
इलाबांस बाजार का निरीक्षण कर यहां पर विष्णु शर्मा द्वारा पिकअप पर रखकर बिक्री के लिए लाए 3.5 क्विंटल खोआ के दो नमूने संग्रहित किए गए। इलाबांस की जय श्रीश्याम स्वीट हाउस का निरीक्षण किया। यहां से टीम ने रंगीन मिठाई के दो नमूने लिए। दुकान में अत्यधिक गंदगी पाई गई। इसमें सुधार के लिए दुकानदार को नोटिस जारी किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप कुमार, बृजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।