फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food and Civil Supplies Department raids two houses, seizes 41 quintals of government rice

Agra News: खाद्य आपूर्ति विभाग का छापा, दो घरों में 41 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा

Mon, 17 Nov 2025 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Food and Civil Supplies Department raids two houses, seizes 41 quintals of government rice
आगरा। जिले में सरकारी राशन की कालाबाजारी नहीं रुक रही है। थाना जगदीशपुरा के शांति नगर और सेक्टर-एक में छापा मारकर खाद्य आपूर्ति विभाग ने दो घरों से 41 क्विंटल चावल बरामद किया। चावल की सप्लाई दुकानों पर की जानी थी। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रानू रस्तोगी ने बताया कि जगदीशपुरा के बोदला रोड स्थित बैनारा फैक्टरी के पीछे एक घर में सरकारी चावल की खरीद फरोख्त की जानकारी मिली थी। इस पर पूर्ति निरीक्षक सुमन सारस्वत के नेतृत्व में टीम ने 13 नवंबर की दोपहर में शांति नगर में रंजना अग्रवाल के घर पर छापा मारा। एक कमरे में प्लास्टिक की बोरियों में 50-50 किलो के 14 बोरे रखे मिले। इनमें चावल भरा हुआ था। घर की छत पर भी लकड़ी के दरवाजे के नीचे छिपाकर चावल के 16 बोरे छिपाए गए थे।
विज्ञापन

जांच में चावल के फोर्टिफाइड होने के बारे में पता चला। इसका वितरण राशन कार्डधारकों को किया जाता है। पूछताछ में पता चला कि गृह स्वामी संजय अग्रवाल चावल की खरीद फरोख्त का कार्य करता है। उसके पास फेरी विक्रेता आते हैं। उनसे कम दर पर संजय अग्रवाल चावल की खरीद का कार्य करता है। इसके बाद चावल की बिक्री दुकानों पर कर देता है। टीम ने 15 क्विंटल चावल जब्त कर राशन विक्रेता की दुकान पर सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर एक स्थित मकान नंबर 115/1 में छापा मारा गया। घर के अंदर जगह-जगह सरकारी चावल के कट्टे पड़े हुए थे। घर से चावल से भरे 52 प्लास्टिक के बोरों के साथ इलेक्ट्राॅनिक कांटा भी बरामद किया गया। यह चावल भी फेरी वालों से खरीदा गया था। घर में मिली शीतल ने कोई जानकारी नहीं दी। मौके से 26 क्विंटल चावल जब्त करने के बाद नगला अजीता के उचित दर विक्रेता सूरजभान के सुपुर्द किया गया। मामले में संजय अग्रवाल और शीतल के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
------------

बड़े माफिया हो सकते हैं सक्रिय
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की कार्रवाई में दो जगह पर चावल पकड़ा गया। दोनों जगह पर चावल की बिक्री फेरी वाले ही कर रहे थे। इससे साफ जाहिर है कि सरकारी राशन बाजार में बेचा जा रहा है। यह कार्य एजेंटों के माध्यम से हो रहा है। पूर्व में सदर क्षेत्र में राशन विक्रेता की दुकान में राशन की कालाबाजारी पकड़ी गई थी। स्टाॅक में 51.874 क्विंटल गेहूं और 73.246 क्विंटल चावल कम मिला था। मामले में सदर थाना में विक्रेता पूनम देवी के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। अब एक और मामला आने से बड़े माफिया के सक्रिय होने की आशंका है।

-----------

पकड़ा गया था बड़ा सिंडिकेट
15 दिन पहले सुबह की सैर पर निकले पूर्व पार्षद हेमंत प्रजापति ने गली में लोडिंग ऑटो में सरकारी चावल पकड़ा था। यह चावल राशन डीलर से लेकर रामबाग स्थित गोदाम पर जा रहा था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। आगरा में राशन माफिया सक्रिय हैं। पूर्व में सिंडिकेट का खुलासा हुआ था मगर सख्त कार्रवाई न होने की वजह से यह फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed