फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Following a dispute with her brother, the sister accused the deceased of assault. Following an investigation, an FIR was registered based on the victim's brother's complaint. The case is located in the Hariparvat police station area.

Agra News: भाई से विवाद में बहन ने मृतक को बना दिया पिटाई का आरोपी, जांच के बाद पीड़ित भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, थाना हरीपर्वत क्षेत्र का मामला

Thu, 30 Apr 2026 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Following a dispute with her brother, the sister accused the deceased of assault. Following an investigation, an FIR was registered based on the victim's brother's complaint. The case is located in the Hariparvat police station area.
आगरा। सगे भाई-बहन के बीच चल रहे विवाद में समझौते का दबाव बनाने के लिए बहन ने न्यायालय में मारपीट का आरोप लगाकर भाई और एक मृतक पर कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दे दिया। पीड़ित भाई की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जांच की गई। इसके बाद थाना हरीपर्वत में बहन समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगला धनी, थाना हरीपर्वत निवासी राकेश कुमार कुशवाह ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि बहन हेमलता कुशवाह निवासी नगला किशन लाल, ट्रांस यमुना कॉलोनी ने संपत्ति के लालच में उन पर जानलेवा हमला कराया था। इस संबंध में कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। अब हेमलता अपने परिजन रामकुमार, रामअवतार, भगवान देवी, दिनेश, शिव कुमार, सावित्री देवी तथा एत्माद्दौला क्षेत्र के राजेश, राजकुमारी, यश और अश्वनी के साथ मिलकर समझौते का दबाव बना रही है। मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने साजिश के तहत 3 मई 2025 की शाम 6 बजे की फर्जी घटना दिखाकर न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। राकेश कुमार, आशारानी और ओमप्रकाश कुशवाह को मारपीट का आरोपी बताया। ओमप्रकाश कुशवाह की मृत्यु 8 अप्रैल 2025 को ही हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि जांच के बाद हेमलता समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed