{"_id":"677abdab0fed9daddd0b9abc","slug":"fog-stopped-the-speed-of-the-train-kalindi-express-reached-938-minutes-late-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-129810-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोहरे ने रोकी ट्रेन की रफ्तार, 9.38 मिनट देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोहरे ने रोकी ट्रेन की रफ्तार, 9.38 मिनट देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस
Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
आगरा-मैनपुरी मार्ग स्थित करहल तिराहा पर रविवार को छाया कोहरा
मैनपुरी। कोहरे के बीच जिले से होकर गुजरने वाली कालिंदी एक्सप्रेस लगातार प्रभावित हो रही है। शनिवार की रात प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 9 घंटा 38 मिनट देरी से मैनपुरी पहुंची जबकि भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 7 घंटे एक मिनट देरी से पहुंची। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले तीन दिन से मौसम में घना कोहरा छाया हुआ है। इसका असर बस सेवा के साथ ट्रेन पर भी दिखाई देने लगा है। शनिवार की रात प्रयागराज से चलकर मैनपुरी होकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 11:20 के स्थान पर रविवार की सुबह 8:58 बजे मैनपुरी पहुंची। वहीं भिवानी से चलकर मैनपुरी होकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय सुबह 3:50 के स्थान पर 10:51 बजे मैनपुरी पहुंची। कालिंदी एक्सप्रेस अप और डाउन के लेट पहुंचने के कारण यात्रियों को रात भर रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते हुए देखा गया। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा का कहना था कि कोहरे के कारण गाड़ियां प्रभावित हो रही हैं। ट्रेन के साथ ही कोहरे के बीच बस सेवा भी प्रभावित रही।