फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog slowed down the speed of trains and buses

Agra News: कोहरे ने थामी ट्रेनों और बसों की रफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of trains and buses
कासगंज। जिला मंगलवार रात से ही घने कोहरे की चादर में लिपट गया। इस सीजन में पहली बार इतना अधिक कोहरा देखने को मिला। इससे ट्रेनों व बसों की रफ्तार को थाम दिया। साबरमती एक्सप्रेस लगभग दो घंटे विलंब से जंक्शन पहुंची। अन्य ट्रेनों पर भी कोहरे का असर पड़ा। दिल्ली से रात के समय आने वाली बसें तीन घंटे देर से डिपो पहुंची।
विज्ञापन

जिले में रात नौ बजे के बाद से कोहरे की दस्तक हो गई।शहर से लेकर देहात तक कोहरे की चादर में लिपट गए। देर रात के बाद कोहरा काफी घना हो गया। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई। वाहन चालक काफी धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। दिन निकलने के बाद भी कोहरे का असर बना रहा। सुबह के समय भी काफी घना कोहरा रहा। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद कोहरा कुछ कम हुआ।
विज्ञापन

। कानुपर की ओर से आने वाली सावरमती एक्सप्रेस रात 4.35 बजे के स्थान पर 6.21 बजे जंक्शन पहुंची। लखनऊ कासगंज एक्सप्रेस भी दोपहर 3.20 बजे के स्थान पर शाम चार बजे जंक्शन आई। बरेली मार्ग से आने वाली काशीपुर एक्सप्रेस दोपहर 1.30 बजे के स्थान पर 2.25 बजे जंक्शन पहुंची। मथुरा मार्ग से रात के समय आने वाली रामनगर एक्सप्रेस रात 1.03 बजे के स्थान पर 1.56 बजे पहुंची। ग्रामती एक्सप्रेस रात 3.43 बजे के स्थान पर 5.17 बजे तथ भरतपुर पेसेंजर सुबह 10.50 बजे के स्थान पर 11.48 बजे जंक्शन आई। ट्रेनों से गंतव्य की ओर जाने वाले यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से रात के समय चलने वाली बसों के संचालन पर भी कोहरे का असर नजर आया। दो से तीन घंटे देर से बसें डिपो पहुंची। इससे डिपो से दिन के समय जाने वाली बसों के संचालन पर असर पड़ा। डिपो से बसें एक घंटे तक देर से निकली। ऐसे में यात्री बसों के चलने की प्रतीक्षा करते रहे।


दिल्ली से रात के समय आने वाली बसें कोहरे की वजह से तीन घंटे तक विलंब से आई। कोहरे से सुबह केे समय डिपो से निकलने वाली बसों के संचालन पर असर रहा।- प्रवीन शर्मा, डिपो प्रभारी

कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से जंक्शन पहुंची। जंक्शन से जाने वाली ट्रेनों काे समय से रवाना किया गया।- मनोज शर्मा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed