फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flood on road by rain

डेढ़ घंटे की बारिश में सड़कों से घरों तक भरा पानी

Mon, 19 Jul 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
flood on road by rain
आगरा। बार-बार चेताने के बाद भी नालों की सफाई नहीं हो सकी। डेढ़ घंटे की बारिश में शहर के लोगों को मुश्किलों को बढ़ा दिया। मदिया कटरा, चर्च रोड, यमुनापार समेत कई इलाकों में जलभराव के कारण वाहन फंस गए। इससे नगर निगम की व्यवस्थाओं की कलई खुल गई। जिन स्थानों पर खोदाई की गई थी, वहां कीचड़ के कारण फिसलन से हालात बदतर हो गए।
विज्ञापन

रविवार शाम को हुई डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया। मदिया कटरा रोड पर हलवाई की बगीची पर दो-दो फुट तक पानी भर गया। यहां शाम छह बजे से लेकर रात आठ बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चले। स्कूटर और बाइक के इंजनों में पानी भर गया। कई वाहन चालक बंद गाड़ियों को पैदल घसीटकर ले जाते दिखाई दिए, जबकि यहां 10 फुट से ज्यादा गहरा नाला है, जिसकी सफाई के दावे किए गए थे। इसी तरह चर्च रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, घटिया आजम खां, बेलनगंज, गोकुलपुरा, नाला चूनपचान, राज नगर नाले के पास की बस्तियों में घरों तक पानी भर गया।
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया में गलियों में भरा पानी
यमुनापार के टेढ़ी बगिया इलाके में चोक नाले के कारण हर बार जलभराव होता है। इलाके की आठ गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। इलाके के लोग शाम को पानी के कारण दोपहिया वाहनों से भी बाहर नहीं निकल सके। इस इलाके के पार्षद मिथलेश ने बताया कि यहां हर बार पानी भरता है। इस बार भी महज आधा घंटे की बारिश से जलभराव हो गया। यहां के रहने वाले यशपाल ने बताया कि छह माह से अंडरग्राउंड नाले की समस्या बनी हुई है। नाला चोक होने के कारण यहां जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमपुरी की कॉलोनी अरविंदपुरम में भी जलभराव हो गया। यहां पानी में कारें तक फंस गईं। यहां के आशीष ने बताया कि कॉलोनी में जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होेने के कारण बरसात में यहां रहना मुश्किल होता है।

खोदाई वाले इलाकों में फंसे रहे वाहन
शहर में जिन जगहों पर सीवर लाइन, मेट्रो के कारण खोदाई की जा रही हैं, उन इलाकों में हालात बदतर हो गए। फतेहाबाद रोड के बीचों बीच खोदाई की जा रही है। दोनों ओर की संकरी सड़कों पर मिटटी बिखरने के कारण फिसलन हो गई। इसी तरह सिकंदरा बोदला रोड, लोहामंडी बोदला रोड और यमुना किनारा रोड पर भी फिसलन के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed