फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood In Chambal River Record Of Year 1996 May Be Broken In Agra Water Level reached 135.80 Meters

Flood in Chambal: 26 साल पहले आई बाढ़ का रिकॉर्ड तोड़ेगी चंबल! देखें भीषण जलधारा का वीडियो

Thu, 25 Aug 2022 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
Flood In Chambal River Record Of Year 1996 May Be Broken In Agra Water Level reached 135.80 Meters
रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ी चंबल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में चंबल की लहरें डरा रही हैं। बताया गया है कि चंबल में आई बाढ़ से बृहस्पतिवार को 26 साल पुराना रिकार्ड टूट सकता है। तब 1996 में चंबल का अधिकतम जलस्तर 136.60 मीटर था, जो आज शाम 5 बजे तक 136.80 मीटर से अधिक हो सकता है। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह 9.30 बजे तक नदी का जल स्तर 135.80 पंहुच गया, जो रिकॉर्ड से मामूली कम है। 1996 में आई बाढ़ में 25 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। ऐसे में फिर बाढ़ से लोग बेघर हो सकते हैं। वहीं चंबल के बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार सुबह कमिश्नर अमित गुप्ता पिनाहट पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें इससे पहले जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बुधवार को चंबल में बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया है। डीएम ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे तक धौलपुर में चंबल खतरे के निशान से 14 मीटर ऊपर बह रही है। धौलपुर में 130 मीटर पर लाल निशान है, जबकि जलस्तर 144 मीटर पहुंच गया है। शाम को चंबल में 20 लाख क्यूसेक पानी की आवक थी। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बृहस्पतिवार शाम तक पिनाहट में चंबल रिकार्ड 136.80 मीटर से ऊपर पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed