{"_id":"a97382fb2dae2b22a2eedfe06d181589","slug":"flights-from-mobile-will-crown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से भी मिलेगा ताज का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से भी मिलेगा ताज का टिकट
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Dec 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर ई-टिकट का ट्रायल शुरू कर चुकी आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) मोबाइल से भी टिकट बुक कराने की सुविधा भी जल्द ही देगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने एंड्रायड और विंडो फोन एप्लीकेशन को लांच करने की तैयारी की है। कई स्मारकों में ऑन लाइन टिकट सुविधा शुरू होने के बाद यह एप्लीकेशन लांच किया जाएगा।
रेलवे की तर्ज पर स्मारकों के प्रवेश टिकट का ढर्रा भी बदलने वाला है। आईआरसीटीसी ने जिस तरह से रेलवे की टिकटों की बुकिंग और एंड्रायड फोन एप्लीकेशन को लांच किया, ठीक उसी तरह से स्मारकों की टिकट देने की तैयारी शुरू की है। पहले चरण में शिल्पग्राम में टिकट काउंटर और वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दी है तो दूसरे चरण में एंड्रायड फोन एप्लीकेशन को लांच किया जाएगा। इससे ताज का टिकट बुक कराने पर फोन में ही क्यूआर कोड और बार कोड वाला टिकट सेव हो जाएगा। प्रिंट आउट की जगह मोबाइल पर ही टिकट स्कैन कराया जा सकेगा।
‘ताजमहल सहित स्मारकों पर ई-टिकट सेवा पूरी तरह से शुरू होने के बाद एंड्रायड एप्लीकेशन के जरिए भी पर्यटक टिकट बुक करा पाएंगे। रेलवे की तर्ज पर स्मारकों के लिए भी इस सुविधा से टिकट बुक कराई जा सकेगी।’
विज्ञापन
श्रीनिवासन वासु
महाप्रबंधक, आईआरसीटीसी