{"_id":"59f89da84f1c1bf2538b9d0f","slug":"flights-from-agra-to-jaipur-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही आगरा से मिलेगी जयपुर की फ्लाइट, ये एयरलांइस कर रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही आगरा से मिलेगी जयपुर की फ्लाइट, ये एयरलांइस कर रही तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
flight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी और खजुराहो हवाई मार्ग के बाद आगरा जल्द ही जयपुर से भी जुड़ सकता है। जयपुर और आगरा के बीच जल्द ही हवाई उड़ान शुरू होने की उम्मीदें एक बार फिर बंध रही हैं।
रीनजल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत राजस्थान में पांच रूट पर उड़ान शुरू कर चुकी सुप्रीम एयर लाइंस के अधिकारी आगरा में संभावनाएं तलाशने आज आ रहे हैं। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के साथ एयरलाइंस की महत्वपूर्ण बैठक होगी।
राजस्थान में जयपुर-जोधपुर, बीकानेर-जयपुर, कोटा-जयपुर, उदयपुर-जयपुर रूट पर उड़ान संचालित कर रही सुप्रीम एयरलाइंस आगरा से जयपुर को जोड़ने की तैयारी में हैं। नवनिर्मित किशनगढ़ एयरपोर्ट और आगरा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करना एयरलाइंस की प्राथमिकता में है।

- फोटो : getty images
गोल्डन ट्रांयगल के शहर दिल्ली-आगरा-जयपुर के बीच सुप्रीम एयरलाइंस विमान सेवा शुरू करने के लिए बैठक कर रही है। इसके लिए ट्रायल रन की तारीख भी जल्द तय होगी। आगरा में ताजमहल का दीदार करने के बाद विदेशी सैलानियों की बड़ी संख्या फतेहपुर सीकरी होकर जयपुर के लिए जाती है।
इन आंकड़ों के आधार पर सुप्रीम एयरलाइंस जयपुर-आगरा के साथ आगरा-उदयपुर की संभावनाएं भी देख रही है, लेकिन बुधवार को कंपनी प्रबंधन केवल जयपुर-आगरा रूट पर ही एयरपोर्ट अथारिटी से चर्चा करेगा। खेरिया एयरपोर्ट पर सुविधाओं और काउंटरों आदि की जानकारी भी कंपनी ने जुटाई है।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत जून में जयपुर आगरा के बीच एलायंस एयर को उड़ान शुरू करनी थी, लेकिन पांच महीने बाद भी एलायंस एयर और डेक्कन एयरलाइंस ने आगरा को जयपुर और दिल्ली से नहीं जोड़ा है।
एयरपोर्ट अथारिटी निदेशक कुसुम दास ने बताया कि जयपुर आगरा के बीच उड़ान शुरू करने की संभावनाएं जांचने के लिए एयरलाइंस प्रबंधन आगरा आ रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि आगरा को एक और शहर के लिए उड़ान मिल जाए।