{"_id":"5a1ec9644f1c1b76678be7b6","slug":"flights-from-agra-to-jaipur-from-december-eight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब करिए ताज सिटी से पिंक सिटी तक हवाई सफर, इस दिन जाएगी पहली फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब करिए ताज सिटी से पिंक सिटी तक हवाई सफर, इस दिन जाएगी पहली फ्लाइट
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ताज सिटी आगरा से पिंक सिटी जयपुर का सफर और आरामदायक होने जा रहा है। आठ दिसंबर से प्रतिदिन आगरा-जयपुर हवाई सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। पिछले कई वर्षों से आगरा-जयपुर, आगरा-दिल्ली, आगरा-वाराणसी आदि शहर के लिए हवाई सेवा की मांग की चल रही थी।
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सांसद रामशंकर कठेरिया ने बुधवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एलायंस एयर की ओर से हवाई सेवा शुरू की जा रही है। आगरा से जयपुर के लिए पहली फ्लाइट आठ दिसंबर को जाएगी। सेवा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा।
रामशंकर कठेरिया ने कहा कि पहले सेवा आगरा से जयपुर चलेगी और बाद में इसे मुंबई तक बढ़ा दिया जाएगा। जल्द की दक्षिण भारत के शहरों हैदराबाद और बंगलूरू के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगरा सिविल एन्कलेव के लिए चार एकड़ जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
सिविल एन्कलेव के लिए बाउंड्रीवाल का आगणन तैयार हो गया है। जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू हो जाएगा। शहर में मेट्रो रेल योजना के संबंध में कहा कि आगरा और गोरखपुर की मेट्रो रेल योजना की डीपीआर दिसंबर के अंत तक केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी।

24 को सिविल एन्कलेव का लोकार्पण
Ramshankar Katheria
- फोटो : pti
सांसद रामशंकर कठेरिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विख्यात कवियों को आमंत्रित किया गया है।
इसी कवि सम्मेलन में शहर में यमुना नदी पर रबर चेक डैम और सिविल एन्कलेव का शिलान्यास कराने की योजना है। रबर चेक डैम का बजट स्वीकृत हो चुका है। सांसद ने बताया कि सीएम को आमंत्रित किया गया है।