फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five youths drown in the Ganga in Kasganj

कासगंज में कलश विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे पांच युवक, ग्रामीणों ने चार को बचाया

Fri, 10 May 2019 05:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 May 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
five youths drown in the Ganga in Kasganj
गंगा किनारे खड़े लोग और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के गांव औरंगाबाद में भागवत कथा समापन के बाद शुक्रवार को भकुरी गंगाघाट पर कलश विसर्जन करने पहुंचे पांच युवक गंगा में डूब गए। चार युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि एक युवक का पता नहीं चल पाया है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


औरंगाबाद गांव में अजीत फौजी के घर दो मई को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जिसका समापन गुरुवार को हुआ। शुक्रवार को गांव के लोग कलश विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भकुरी गंगाघाट पहुंचे। जहां कलश विसर्जन के बाद गंगास्नान करने लगे। 
विज्ञापन


गंगास्नान करते समय युवक शैलेंद्र सिंह (40) पुत्र राजेंद्र सिंह गंगास्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगा। शैलेंद्र को बचाने के प्रयास में गांव के ही युवक प्रवीन पुत्र श्रीपाल, कुल्दीप पुत्र रविपाल एवं अमित और अर्जुन भी एक दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों को डूबता देख तैराक ग्रामीण युवकों को बचाने की कोशिश में जुट गए। चार युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन शैलेंद्र लापता हो गया। शैलेंद्र की तलाश में लोग गंगा में तलाश करते रहे। गोताखोर भी बुलाए गए हैं, जो उसकी तलाश कर रहे हैं। 

पटियाली के एसडीएम शिवकुमार, सीओ गवेंद्र पाल सहित पटियाली और सिकंदरपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि गहरा पानी होने के कारण यह हादसा हुआ। गंगा में डूबे युवक शैलेंद्र की तलाश की जा रही है। गोताखोर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed