फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five year old girl got injured after slipping from stairs of Royal Gate of Taj Mahal in Agra

Agra: ताजमहल के रॉयल गेट की सीढ़ियों से फिसली पांच साल की मासूम, सिर में आई चोट; गुजरात से घूमने आई थी

Thu, 18 Jan 2024 02:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 02:39 PM IST
सार

आगरा में ताजमहल के रॉयल गेट की सीढ़ियों से पांच साल की मासूम फिसलकर गिर गई। इससे उसके सिर में चोट आ गई। वह घरवालें के साथ गुजरात से घूमने आई थी। 

विज्ञापन
five year old girl got injured after slipping from stairs of Royal Gate of Taj Mahal in Agra
Agra: ताजमहल के रॉयल गेट की सीढ़ियों से फिसली पांच साल की मासूम, सिर में आई चोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में पर्यटकों के साथ हादसे नहीं रुक रहे। बुधवार को पांच साल की बच्ची रॉयल गेट की सीढि़यों से फिसल कर घायल हो गई। बच्ची के सिर में चोट आई। घाव गहरा नहीं था। ड्रेसिंग के बाद सिर से खून का बहाव रुक गया। इसके बाद बच्ची को लेकर परिजन बिना ताजमहल देखे लौट गए।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के सुल्ताना महल में 26 नवंबर को फ्रांसीसी पर्यटक की गिरकर मौत हो गई। इसके बाद ताजमहल सहित सभी स्मारकों में सेफ्टी ऑडिट के निर्देश हुए। मगर, सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ। पिछले एक माह में ताजमहल में आठ से अधिक पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर गिरने और फिसलने से चोटिल हो चुके हैं। 

विज्ञापन

बुधवार को गुजरात से पर्यटक आगरा ताजमहल देखने के लिए आए थे। उनके साथ पांच साल की बच्ची थी। स्मारक में प्रवेश करते ही रॉयल गेट की सीढि़यों से बच्ची का पैर फिसल गया। बच्ची के सिर में चोट आई। सुरक्षा कर्मियों ने बच्ची को पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी भेजा। इसके बाद पर्यटक बच्ची को लेकर चले गए।

6 से 8 फरवरी तक शाहजहां का उर्स

आगरा। शाहजहां का 369वां उर्स 6 से 8 फरवरी तक मनाया जाएगा। बुधवार को उर्स कमेटी और अमन कमेटी की संयुक्त बैठक में यह निर्णय हुआ है। ताजमहल के दक्षिणी गेट को उर्स के दौरान खोलने की मांग उठाई। वहीं, प्रशासन ने मंत्रालय से अनुमति मिलने पर गेट खोलने की बात कही। सैय्यद मुनव्वर अली और इब्राहिम हुसैन जैदी ने कहा गेट खुलवाने के प्रयास जारी रहेंगे। जरूरत पड़ी तो कोर्ट की शरण लेंगे। 

विज्ञापन

उर्स में 6 फरवरी को गुस्ल, 7 फरवरी को संदल और 8 फरवरी को कुल शरीफ कुरान खानी की रस्म अदा की जाएगी। 8 फरवरी को सुबह कुल शरीफ खानी फातिहा व चादर पोशी होगी। बैठक में हाजी मिर्जा आसिम बेग, आरिफ तैमूरी, हाफिज तनवीर, हाफिज सलाउद्दीन गाजी, विलाल कुरैशी, जमीलउद्दीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।

मित्र देशों के कैडेट्स ने निहारा ताज और किला

23 मित्र देशों के 198 कैडेट्स और 43 ऑफिसर्स ने बुधवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार किया। रक्षा मंत्रालय व एनसीसी निदेशालय की तरफ से यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भ्रमण हुआ। टीम का नेतृत्व कर्नल प्रेम सिंह ने किया। समूह में शामिल सभी सदस्यों ने फोटो खिंचाए। इस दौरान सेना व एनसीसी के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed