फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five year old girl dies on her birthday in Chaumunha Mathura

जन्मदिन पर गई जान: पानी समझ कर पांच वर्षीय पूर्वी ने पी लिया केमिकल... उत्सव की तैयारियां मातम में बदलीं

Wed, 10 Jul 2024 07:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चौमुंहा (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौमुंहा (मथुरा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Jul 2024 07:56 PM IST
सार

पिता राजेश ने रुंधे गले से बताया कि बेटी ने उससे पूछा था कि पापा मैं कैसी लग रही हूं। उसने कहा कि अच्छी लग रही है। इतना सुन वह घर में चली गई थी।

विज्ञापन
Five year old girl dies on her birthday in Chaumunha Mathura
पूर्वी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने जन्म दिन का केक भी नहीं काट पाई लाडो। केक काटने के समय से कुछ वक्त पहले ही काल ने उसको लील लिया। जन्म दिन की सारी खुशियां गम में बदल गईं। बेटी के अचानक मौत के मुंह में चले जाने से जहां परिवार वाले गहरे सदमे में हैं, वहीं गांव के लोग और नाते रिश्तेदार सभी दुखी हैं। जिस स्कूल में वह पढ़ती थी, वहां भी दिन भर गमजदा माहौल रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

जिस बेटी के जन्मदिन के मौके पर दावत का कार्यक्रम दिनभर चला, रात को जगराता होना था, उसके मां-बाप तथा बाबा को क्या पता था कि केक काटने से पहले लाडो उन्हें बिलखता छोड़कर सदा के लिए उनसे अलग हो जायेगी। चौमुंहा ब्लॉक के गांव आझई खुर्द निवासी राजेश सिंह की पुत्री पूर्वी (5 वर्ष) का मंगलवार को जन्मदिन था। उसने दिन में दावत तथा रात को देवी जागरण का कार्यक्रम बनाया था। दिनभर दावत चली, जिसमें गांव वालों के अलावा नाते रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया। रात को जागरण तथा केक काटने की तैयारी चल रही थी। तब पूर्वी ने नए कपड़े पहने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश ने रुंधे गले से बताया कि बेटी ने उससे पूछा था कि पापा मैं कैसी लग रही हूं। उसने कहा कि अच्छी लग रही है। इतना सुन वह घर में चली गई। वहां दूध में मिलाने वाले केमिकल को पानी समझ कर पी लिया। इसके बाद वह छत पर चली गई। नीचे केक काटने की तैयारी चल रही थी। उसे ढूंढते हुए छत पर पहुंचे तो बिटिया के मुंह से झाग निकल रहा था। तुरंत केडी मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में खुशियां मातम में बदल गईं। पूर्वी का एक हाथ जन्म से ही छोटा था। 

विज्ञापन

बाबा हरबिलास ने बताया कि कुछ दिन पहले दिव्यांगता का प्रमाणपत्र बनावा कर लाया था। डॉक्टरों ने कहा था कि बाबा बेटी को अच्छा पढ़ाना। वह सीएसआरवी विद्या आश्रम चौमुंहा में एलकेजी की मेधावी छात्रा थी। उसके शोक में आज स्कूल में शोक सभा के बाद छुट्टी कर दी गई। वहीं थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed