फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five thousand prize arrested along with partner in encounter

पांच हजार का इनामी मुठभेड़ में साथी सहित गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five thousand prize arrested along with partner in encounter
कुरावली। थाना पुलिस ने पांच हजार के इनामी को मुठभेड़ में साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को चोरी की दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी सोनू उर्फ दीपक के खिलाफ थाने में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार की देर शाम प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई को सूचना मिली कि औंछा लखौरा मार्ग पर सोनू एक साथी के साथ चोरी की बाइक बेचने आया है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने टीम पर फायर झोंक दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथी आशीष निवासी नगला मेवाराम थाना जैथरा एटा को पकड़ लिया। उस पर भी लूट, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी आदि के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
इलाहबांस। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। बालिका 31 जुलाई को खेत पर बकरी चराने के लिए गई थी। तभी आरोपी ददुआ उर्फ धर्मवीर बच्ची को झाड़ियों में ले गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी ददुआ को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
कुरावली। जिला बदर अपराधी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसे भेज दिया है। थाना क्षेत्र की गिहार कालोनी निवासी जितेंद्र उर्फ मट्ठा के खिलाफ थाने में हत्या, छेड़ख़ानी, लूट, अवैध शराब की तस्करी सहित करीब 10 मामले दर्ज हैं। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जिलाधिकारी द्वारा उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया था, मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई को सूचना मिली कि जितेंद्र घर के पास खाली पड़ी जगह में अवैध शराब बना रहा है। सूचना पर एसआई अजय सिंह ने टीम के साथ दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से यूरिया मिश्रित शराब बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed