फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Patients Died Due To Viral Fever Outbreak in Mainpuri alipur khera

मैनपुरीः बुखार से पांच लोगों की मौत, डेंगू की चपेट में जनपद, स्वास्थ्य विभाग 'बेपरवाह'

Sun, 10 Nov 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Nov 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five Patients Died Due To Viral Fever Outbreak in Mainpuri alipur khera
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
जिले में बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में जहां बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं छाछा व द्वारिकापुर में भी बुखार से दो मौत हुईं। बुखार से पीड़ित 11 मरीज जिला अस्पताल में भी भर्ती कराए गए। 
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी विवेक कुमार की दो माह की पुत्री निहारिका को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात निहारिका की मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर के निकटवर्ती मोहल्ला संसारपुर निवासी 55 वर्षीय विनोद कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने तीन दिन पहले उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपाचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिछवा निवासी 55 वर्षीय लालजी को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई।

छाछा निवासी अहिवरन सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं ग्राम पंचायत छाछा के मजरा द्वारिकापुर निवासी सुरेश चंद्र लोधी के 38 वर्षीय पुत्र मौजी राम लोधी को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी  डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। यहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह आठ  बजे उसकी मौत हो गई।

डेंगू की चपेट में आया फड़ व्यापारी 
घिरोर कस्बा के मोहल्ला अखई में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग व पालिका प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा। शहर के फड़ व्यापारी सुभाष चंद को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। परिजनों ने उन्हें कस्बा में ही एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed