{"_id":"6466722ec98d16e79000e124","slug":"five-named-in-the-incident-of-married-womans-death-kasganj-news-c-25-1-162002-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाहिता की मौत की घटना में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाहिता की मौत की घटना में पांच नामजद
Fri, 19 May 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के गांव नौगवां में एक विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में विवाहिता के भाई ने पांच ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मौत की शिकार विवाहिता रूबी पत्नी हरी सिंह निवासी नौगवां थाना ढोलना हुई। विवाहिता के भाई प्रमोद कुमार निवासी गांव पोरा सिकंदरा राऊ ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बहन की शादी हरी सिंह से की। शादी के बाद से ससुरालीजन बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। बुधवार को उन्होंने बहन रूबी की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो बहन कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिली। उन्होंने अमर सिंह, इतवारी, पुष्पा, रेखा, रामबेटी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
दहेज हत्या के मामले में पांच ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पति का नाम विवाहिता के भाई तहरीर में लिखना भूल गए हैं। इसे विवेचना में बढ़ाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।- अजीत चौहान, सीओ।
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में पांच ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पति का नाम विवाहिता के भाई तहरीर में लिखना भूल गए हैं। इसे विवेचना में बढ़ाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।- अजीत चौहान, सीओ।
विज्ञापन