फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five-day Janmashtami celebrations at Mahalaxmi Temple will be cancelled

Agra: 16 साल पुरानी परंपरा टूटी, महालक्ष्मी मंदिर में नहीं होगा पांच दिवसीय जन्माष्टमी आयोजन

Thu, 07 Aug 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 07 Aug 2025 12:03 AM IST
सार

मंदिर परिसर में 16 साल से जन्माष्टमी का आयोजन होता आ रहा है। यह पांच दिन चलता है। निशान यात्रा भी निकाली जाती है। लेकिन कुछ सदस्यों के व्यवधान पैदा करने के चलते इस बार आयोजन नहीं होगा।

विज्ञापन
five-day Janmashtami celebrations at Mahalaxmi Temple will be cancelled
महालक्ष्मी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में इस बार जन्माष्टमी का आयोजन नहीं होगा। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल समिति के नाम पर चल रहे विवाद की वजह से पदाधिकारियों ने 5 दिवसीय धार्मिक आयोजन निरस्त कर दिए। इससे 16 वर्ष पुरानी परंपरा टूट गई है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं।
विज्ञापन


भक्तों के मुताबिक, बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर 150 साल पुराना है। इसमें महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिस दिन महालक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित की गई, उसी दिन दुर्गा माता की प्रतिमा माईथान में स्थापित की गई थी। वर्ष 2015 में समिति का पंजीकरण कराया गया था। इसमें 104 सदस्य हैं।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में 16 साल से जन्माष्टमी का आयोजन होता आ रहा है। यह पांच दिन चलता है। निशान यात्रा भी निकाली जाती है। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 13 से 17 अगस्त जन्माष्टमी का आयोजन होना था। मगर दिसंबर 2024 से कुछ पूर्व सदस्य व्यवधान पैदा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में हाईकोर्ट में अपील की गई थी। इस पर चिट फंड अधिकारी को 6 सप्ताह में मामले निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इसे देखते हुए आयोजन को निरस्त कर दिया गया है। जिन लोगों से सहयोग राशि ली गई थी, उसको वापस कराना भी शुरू करा दिया गया है।


आयोजन पर आपत्ति नहीं
उधर, श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल बिंदल ने बताया कि संस्था के आयोजन से कोई आपत्ति न तो कभी थी और न है, न ही भविष्य में रहेगी। उनका विरोध सिर्फ संस्था के नाम पर था। संस्था का नाम चिट्स फंड में विवादित है। कार्यकारिणी के गठन में नियमों की अनदेखी हुई। पूर्व में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल रजिस्टर्ड की कार्यकारिणी का गठन हुआ था। इसमें अध्यक्ष विशाल बिंदल, महामंत्री विकास मित्तल और कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता सहित अन्य थे। मगर, गलत तरीके से कार्यकारिणी का गठन किया। चंदा इकट्ठा किया। इस पर चिट्स फंड कार्यालय में शिकायत की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed