बिछवां क्षेत्र में डकैती योजना बना रहे पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार
सार
इन पर लूट, डकैती, जानलेवा हमला, चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं, चार की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था, कब्जा से लूट, चोरी के जेवर, नकदी व पांच चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि बिछवां थाना क्षेत्र में कुछ शातिर अपराधी किसी डकैती की योजना बना रहे हैं। नौशाद खां निवासी काशीराम कालोनी अलीगंज एटा पर 25 हजार का इनाम के साथ ही करीब 23 आपराधिक मामले, नाजिम निवासी मदरसे वाली गली शाहबुद्दीनगंज सिकंदाराराऊ हाथरस की गिरफ्तारी पर 20 हजार इनाम और 13 आपराधिक मामले, नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम व 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
06एमएनपी-14-बिछवां पुलिस द्वारा पकड़े गए इनामी अपराधी
- फोटो : MAINPURI