{"_id":"699546e3acb11bf58801024a","slug":"five-accused-lived-within-100-meters-villagers-shocked-no-criminal-record-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आसपास रहते हैं पांचों आरोपी, गांव वाले बोले- सोचा नहीं था गांव के छोरे ऐसा कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आसपास रहते हैं पांचों आरोपी, गांव वाले बोले- सोचा नहीं था गांव के छोरे ऐसा कर देंगे
Wed, 18 Feb 2026 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:28 AM IST
सार
बाह क्षेत्र के बिजौली गांव में फायरिंग प्रकरण में गिरफ्तार पांचों युवक दीपक शर्मा, सनी जाटव, सोनू पुरवंशी, रितिक यादव और विष्णु कुशवाह के घर महज 100 मीटर के दायरे में स्थित हैं। गांव के अलग-अलग कोनों में बने इन घरों की नजदीकी ही उनके आपसी संपर्क की बड़ी वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी और उनके घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फायरिंग प्रकरण में गिरफ्तार बिजौली के दीपक शर्मा, सनी जाटव, सोनू पुरवंशी, रितिक यादव, बाह से गिरफ्तार विष्णु कुशवाह के घर 100 मीटर के दायरे में हैं। सनी का घर बिजौली गांव के बीच में है। पूर्वी छोर पर रितिक यादव और विष्णु कुशवाह के घर हैं। पश्चिमी छोर पर दीपक शर्मा और उत्तरी छोर पर सोनू पुरवंशी रहता है। रितिक यादव और सनी के घर अच्छी हालत में हैं। दीपक शर्मा, विष्णु कुशवाह, सोनू पुरवंशी के घर पुराने एवं जर्जर हैं।
100 मीटर के दायरे में घर होने की वजह से ही वो एक दूसरे के संपर्क में थे। गांव में चर्चाएं हो रही हैं कि सब्जी, फल बेचते हुए अपराधी बन गए। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो अपराध करने लगे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप वर्मा ने बताया कि भोले भाले दिखने वाले युवकों के कारनामे की जानकारी डराने वाली है, अपराधी हो सकते हैं? यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। गांव में आने पर मोबाइल पर व्यस्त रहते थे।
बिजौली के नेकराम ने बताया कि युवकों की गिरफ्तारी से बस्ती के लोग सकते में हैं, बस्तियों में उनके कारनामे की चर्चा हो रही है। एक दूसरे के संपर्क को लेकर भी लोग बातें कर रहे हैं। कोई करतूत पर सवाल उठा रहा है तो किसी के गले गिरफ्तारी नहीं उतर रही। बिजौली के पूर्व प्रधान इदरीश ने बताया कि गांव के लड़के ऐसा कर सकते हैं इसका किसी को यकीन नहीं था। घर पर आने पर सबसे अच्छे बोलते, बातें करते थे। लगता नहीं था कि अपराधी बन गए हैं।
विज्ञापन
नहीं है आपराधिक इतिहास
पिछले दिनों कैंजरा रोड पर हुई मोबाइल छिनैती में विष्णु कुशवाह का सामने आया था। जो थाने से बाहर ही निपट गया था। बाह के पुलिस रिकार्ड में पांचों में से किसी का नाम दर्ज नहीं है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि गिरफ्त में आए बिजौली के लोगों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर कोई अपराध दर्ज नहीं है।