फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fish rain on outside sheikh salim chisti dargah in fatehpur sikri

सलीम चिश्ती की दरगाह के बाहर आसमान से बरसीं मछलियां, हैरत में पड़े लोग

Fri, 13 Jul 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 13 Jul 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
Fish rain on outside sheikh salim chisti dargah in fatehpur sikri
जमीन पर पड़ीं आसमान से गिरीं मछलियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी में गुरुवार को आसमान से मछलियां बरसीं। इस खबर से लोग अचंभित रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफेद रंग की दर्जनों मछलियां आसमान से गिरीं।  
विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार दोपहर को फतेहपुर सीकरी में बारिश हुई। इसके बाद हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर के बाहर सफेद रंग की कुछ मछलियां पड़ी मिलीं। 

कुछ लोगों ने यह हल्ला मचा दिया कि मछलियां बारिश के साथ आसमान से गिरी हैं, लेकिन कोई यह दावा करने वाला नहीं था कि उसने मछलियों को गिरते देखा है। एक ने दूसरे से कहा, दूसरे ने तीसरे से, इसी तरह हल्ला मचता चला गया।
विज्ञापन

दोपहर को तीन बजे तेज बारिश हुई थी। बारिश थम जाने के बाद हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर के बादशाही गेट से बाहर 4 से 6 इंच की आठ-दस सफेद मछलियां पड़ी मिलीं। इन्हें बच्चे उठाकर ले जाने लगे। 

यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मछलियां आसमान से गिरी हैं। एएसआई के संरक्षक सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि बारिश के बाद बादशाही दरवाजे के निकट कुछ मछलियां उन्होंने भी पड़ी देखी थी। यह नहीं कह सकता कि ये बारिश में ही गिरी थीं।

आरबीएस कॉलेज के मौसम विज्ञानी डॉ. पवन सिसौदिया का कहना है कि समुद्र में ज्वार-भाटे के दौरान किनारे पर इस तरह की घटनाएं होती हैं। इसमें लहरों केसाथ मछलियां उठकर ऊपर जाती हैं और फिर गिरती हैं लेकिन यह बहुत दुर्लभ है। समुद्र किनारे के अलावा कहीं और ऐसी घटना होना संभव नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed