फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fish are dying in Raipura Dixit's pond, the stench is causing distress to the public, and there is a demand to release water into the pond.

Agra News: रैपुरा दीक्षित के तालाब में दम तोड़ रहीं मछलियां, दुर्गंध से जनमानस बेहाल, तालाब में पानी छोड़े जाने की मांग

Mon, 29 Jun 2026 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fish are dying in Raipura Dixit's pond, the stench is causing distress to the public, and there is a demand to release water into the pond.
बाह: जैतपुर के रैपुरा दी​​क्षित का तालाब सूखा, मर रही मछलियां
बाह। जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव का स्कूल के पास स्थित तालाब सूखने लगा है। गंदगी और गर्मी के प्रकोप से मछलियां मरने लगी हैं। मरती हुई मछलियों को बचाने के लिए ग्रामीणों दिनेश अवस्थी, हर्ष अवस्थी, लवकुश, रामवीर, अशोक शर्मा, बृजेश, रामेश्वर, गोपाल दत्त आदि ने तालाब में पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रैपुरा दीक्षित के ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का पानी सूख गया है, तालाब की मिट्टी में बड़ी-बड़ी दरारें हो गई हैं। तलहटी में बचे पानी में गंदगी और गर्मी के प्रकोप से मछलियां मरने लगी हैं। मछलियां मरने से होने वाली दुर्गंध से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर ग्रामीण परेशान होंगे। ग्रामीणों ने गंदगी की सफाई कराने एवं तालाब में पानी भरवाने की मांग की है, ताकि मछलियों को नया जीवन मिल सके। इस संबंध में जैतपुर के बीडीओ नीरज तिवारी ने बताया कि कार्य योजना में शामिल कर तालाब की सफाई कराई जाएगी। सचिव को पानी भरवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed