फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first wrestling hall of UP will constructed

किरावली में बनेगा प्रदेश का पहला कुश्ती हॉल

Sat, 09 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 09 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र का पहला कुश्ती हॉल किरावली में बनने जा रहा है। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से चार माह में बनकर तैयार होने वाले स्टेडियम का शुक्रवार को प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण रामसकल गुर्जर ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस सुविधाओं का अभाव है। अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक लाता है तो हमारी सरकार उसे नौकरी देगी।
विज्ञापन

लगभग सात एकड़ जमीन पर एक करोड़ 43 लाख की लागत से कार्य को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था पेक्सफेड को चार माह का समय दिया गया है।  राज्यमंत्री ने पूजा कार्यक्रम के बाद शिलान्यास किया। इस दौरान चेयरमैन जगदीश सिंह ने जल्द की स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव और उनके पति राजपाल यादव ने भी विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी आदित्य कुमार ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए पहली किश्त 70 लाख रुपये शासन से अवमुक्त हो गए हैं। इससे कमरा, बैडमिंटन, वालीबाल, कुश्ती के लिए गद्दे, बाउंड्रीवाल, कमरे और मिट्टी भराव का कार्य होगा। कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव और विपुल पुरोहित ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, अतर सिंह यादव, चंचल मिश्रा, ओपी नौहवार, बनैसिंह पहलवान, सुरेंद्र चौधरी, घन्सू सरपंच, एदलसिंह, अमरपाल मुखिया, बदरुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर नारायण ने किया।
विज्ञापन


मंच पर न बुलाने से चेयरमैन नाराज
कार्यक्रम के शुरू में चेयरमैन जगदीश सिंह को मंच पर नहीं बुलाया गया। इस पर वे नाराज हो गए। बाद में जब जिला युवा कल्याण अधिकारी आदित्य कुमार ने उन्हें बुलाया तो आने से मना कर दिया। कहा कि सूची में हमारा नहीं ही नहीं है। बाद में मंत्री रामसकल गुर्जर के बुलाने पर ही मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद और विधायक को नहीं दी सूचना
शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद चौधरी बाबूलाल और विधायक ठाकुर सूरजपाल सिंह को नहीं बुलाया गया। इस संबंध में दोनों नेताओं ने बताया कि उनके पास कार्यक्रम के बारे में कोई सुचना नहीं थी। वहीं, सीडीओ दीपक मीणा ने सूचना भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed