फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First shot then attackers took the injured on a bike Police engaged in search

यूपी: पहले गोली मारी, फिर घायल को बाइक पर ले गए हमलावर; तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 10 May 2024 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 08:56 AM IST
सार

रंगबाजी में एक युवक को गोली मार दी गई। इसके बाद घायल को बाइक पर ले गए। रास्ते में मारपीट की और बीच सड़क पर फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 

विज्ञापन
First shot then attackers took the injured on a bike Police engaged in search
Crime Demo - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना स्थित शाहदरा में बृहस्पतिवार रात एक युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। इसके बाद उसे बाइक पर उठाकर ले गए। रास्ते में पिटाई की। फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंचे परिजन ने हंगामा किया, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि रंगबाजी में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि घायल युवक प्रिंस उर्फ काली है। उसके पेट के पास छर्रे लगे होने की आशंका है। वह किराये पर बसेरा कॉलोनी, नगला रामबल में रहता है। रात 8:30 बजे वह शाहदरा में अपने मित्र सौरभ से मिलने आया था। घर के पास मंदिर पर दोनों बैठे थे। आरोप है कि तभी मोहल्ले का राज चौहान दो साथियों के साथ बाइक पर आया। उसने विवाद के बाद प्रिंस को गोली मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद घायल हालत में प्रिंस को बाइक पर उठाकर ले गया। सौरभ ने पुलिस को सूचना दी। आरोपियों ने प्रिंस को बालाजी नगर में ले जाकर पीटा। एक और फायर भी किया। इसके बाद छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल प्रिंस को निजी अस्पताल ले गए, जहां भर्ती नहीं करने पर हंगामा हुआ। बाद में वह उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए। मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed