फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First notice of termination of recognition issued to 198 recognized schools

Agra News: 198 मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता समाप्ति का प्रथम नोटिस जारी

Mon, 01 May 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
First notice of termination of recognition issued to 198 recognized schools
मैनपुरी। यू-डायस पोर्टल पर चेतावनी के बाद भी छात्र डाटा फीडिंग न करने वाले 198 स्कूलों की मान्यता समाप्ति का प्रथम नोटिस बीएसए ने जारी किया है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि तीन नोटिस के बाद भी डाटा फीडिंग न होने पर संबंधित स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि सबसे अधिक लापरवाही किशनी विकास खंड के निजी स्कूल संचालक कर रहे हैं। यहां अब तक 52 स्कूलों ने छात्र डाटा फीडिंग करने कार्य शुरू नहीं किया है। लापरवाही में दूसरे नंबर पर मैनपुरी ब्लॉक है। यहां अब तक 42 स्कूलों ने छात्र डाटा फीडिंग का कार्य शुरू नहीं किया है। तीसरे नंबर पर करहल विकास खंड है यहां भी अभी तक 22 स्कूलों ने छात्र डाटा फीडिंग कराने का कार्य शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन



बीईओ निरीक्षण कर कराएं फीडिंग का कार्य
बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में निरीक्षण करें। सूची में शामिल स्कूलों पर जाकर उनके संचालकों और प्रधानाध्यापकों से छात्र डाटा फीडिंग कराएं। यदि इसके बाद भी विद्यालय संचालक ध्यान नहीं देते हैं तो उनकी सूची बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन



किस विकास खंड में कितने स्कूलों को जारी हुआ नोटिस
नगर क्षेत्र-17
मैनपुरी- 42
बरनाहल- 20
बेवर- 13
करहल- 22
किशनी- 52
कुरावली- 12
सुल्तानगंज- 18



शासन के सख्त आदेश हैं कि छात्र फीडिंग का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। निजी स्कूल लापरवाही कर रहे हैं जिसके बाद उन्हें मान्यता समाप्ति का प्रथम नोटिस जारी किया गया है। - दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed