फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad resident youth died in road accident

सड़क हादसे में फिरोजाबाद निवासी युवक की मौत

Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Firozabad resident youth died in road accident
मैनपुरी। बिछवां में थाना क्षेत्र के गांव हवेली के पास बृहस्पतिवार रात को बाइक सवार फिरोजाबाद निवासी युवक डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी संजीव कुमार (30)पुत्र कमलेश वर्तमान में संगम बिहार दिल्ली में रह रहा था। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली से बाइक द्वारा अपने घर आ रहा था। घर आने से पहले वह शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुरा में एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव हवेली के पास पहुंची। तभी अचानक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की रिपोर्ट मृतक के ताऊ राजाराम ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed