{"_id":"5c334119bdec22570e790f53","slug":"firozabad-police-caught-four-members-of-solver-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 से 10 लाख रुपए में पुलिस भर्ती का लेते थे ठेका, अपनाते थे ऐसा तरीका जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 से 10 लाख रुपए में पुलिस भर्ती का लेते थे ठेका, अपनाते थे ऐसा तरीका जानकर पुलिस भी हैरान
Mon, 07 Jan 2019 05:37 PM IST
शशांक गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: शशांक गौर
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का ठेका लेने वाले सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। इस गैंग के चारों सदस्य टूंडला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पकड़े गए लोगों में रूपेश पोनिया, हरेंद्र पाल, अजय पोनिया और सुशील कुमार शामिल हैं। जबकि गैंग के लीडर मोहन कुमार समेत चार लोग फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह लोग 8 से 10 लाख रुपए में पुलिस भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लेते थे। इनके पास से तमाम फर्जी दस्तावेज, अधिकारियों के नाम की मोहर, कंप्यूटर प्रिंटर सहित फर्जीवाड़े का काफी सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
फरार गोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सॉल्वर गैंग के यह सदस्य अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए ऐसा तरीका अपनाते थे जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। अभ्यर्थी के फॉर्म के साथ सॉल्वर गैंग के सदस्य खुद भी उसी डेट में आवेदन करते थे और फोटो मिक्सिंग का खेल करते थे। नकल में ब्लूटूथ का भी प्रयोग करते थे।
विज्ञापन