फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad dengue News: More than 360 children admitted in government hospital

फिरोजाबाद में डेंगू बेकाबू: निजी अस्पताल हुए फुल, सरकारी अस्पताल में 360 से ज्यादा बच्चे भर्ती

Sat, 04 Sep 2021 10:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Sep 2021 10:43 AM IST
सार

पिछले तीन हफ्तों के दौरान जिले में 79 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें 60 से अधिक बच्चे हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ा अभी भी 50 से कम है। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 360 से अधिक बीमार बच्चे भर्ती हैं। शहर के निजी अस्पताल भी फुल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Firozabad dengue News: More than 360 children admitted in government hospital
सरकारी अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से पीड़ित बच्चों की प्लेटलेट्स तेजी से कमी आ रही है। बुखार चढ़ने के तीन दिन गुजरने के साथ ही बच्चे गंभीरवस्था में पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने पर तीमारदार बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए दौड़ रहे हैं। शहर के अधिकांश निजी अस्पताल भी फुल हो चुके हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में निजी अस्पतालों से बच्चे अब सरकारी अस्पताल में रेफर किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सौ शैया अस्पताल में मरीजों की संख्या और बढ़ गई। दोपहर तक वार्डों में 360 बच्चे भर्ती थे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पलंग की व्यवस्था वार्डों में की गई।
विज्ञापन


डेंगू और वायरल बुखार तमाम कोशिशों के बाद भी बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में चार दिनों में भर्ती होने वालों की संख्या दो गुनी हो गई है। वार्ड में करीब 360 मरीज भर्ती हैं। इसमें 120 से ज्यादा मरीज शुक्रवार को ही भर्ती किए गए। जिनकी हालत में सुधार आया, उनको चिकित्सकों ने दवा देकर घर जाने को कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या 
लगातार बढ़ रही बाल रोगियों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। संसाधन की कमी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज ने वार्डों में ही अतिरिक्त पलंग डाल दिए। इधर, वार्डों में मरीजों की संख्या कम होने से स्टाफ पर भी काम का लोड बढ़ गया है। यही हाल, मेडिसन वार्ड का है। जहां 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। 

हालात यह है कि मरीज को जहां जगह मिल रही है, वह इलाज के लिए वहीं भर्ती हो रहा है। मेडिसन विभाग के वार्ड नंबर चार में टूटे पलंग पर भी मरीज भर्ती हुए। इधर, चिकित्सक भी कई बार वार्डों में राउंड ले रहे हैं। मरीज को आराम मिलते ही दवा देकर वार्ड से छुट्टी कर रहे हैं। ताकि गंभीरवस्था में आने वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा सके। 

सौ शैया अस्पताल के सामने नवनिर्मित बिल्डिंग में वार्ड को शाम तक तैयार किया जाता रहा। आने वाले दिनों में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखकर स्वास्थ्य विभाग उसमें मरीजों को भर्ती करने की तैयारी करने में जुटा हुआ है।

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि हम वार्डों में अतिरिक्त पलंग की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन मरीजों की संख्या ज्यादा हो रही है सौ शैया अस्पताल में 360 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। डॉक्टर और स्टाफ अतिरिक्त लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed