फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Crime News Younger brother shot dead in property dispute

Firozabad: संपत्ति विवाद में भाई ने अपने दो सगे भाईयों को मारी गोली,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 10:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 10:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मामूली विवाद में एक भाई ने अपने ही दो भाईयों को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Firozabad Crime News Younger brother shot dead in property dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद में संपत्ति को लेकर हुए विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे दो सगे भाईयों को गोली मार दी। गोली पेट में जा लगी। मौके से भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव उरावर निवासी विजय (26), जितेंद्र कुमार (24) का कस्बा नगला खंगर स्थित विजय नगर में अपने बड़े भाई सेवानिवृत्त फौजी शैलेंद्र से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि विवाद के दौरान शैलेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान विजय और जितेंद्र के पेट में गोली जा लगी। वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़े। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने मौके से भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा, जहां दोनों भाईयों की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। दो भाईयों के पेट में गोली लगी है। घायलों को आगरा रेफर किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed