फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on sleeping family killing three brothers including RAC constable in Bharatpur

भरतपुर सिकरौरा गांव में हुआ खूनी खेल: सोते हुए परिवार पर फायरिंग, आरएसी के सिपाही समेत तीन भाइयों की हत्या

Sun, 27 Nov 2022 07:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 07:18 PM IST
सार

भरतपुर के सिकरौरा गांव में ऐसा खूनी खेल हुआ जिसे देख लोगों की रूह कांप गई। सोते हुए परिवार पर गोलियों की बारिश कर दी गई। इस फायरिंग में आरएसी के सिपाही समेत तीन भाइयों की मौत हो गई, जबिक सास-बहू और बेटा घायल हैं।  
 

विज्ञापन
Firing on sleeping family killing three brothers including RAC constable in Bharatpur
भरतपुर-अलवर मार्ग पर जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के कुम्हेर थाने के सिकरौरा गांव में शनिवार रात एक बजे अंधाधुंध फायरिंग कर आरएसी के सिपाही समेत तीन भाइयों की हत्या कर दी गई। इस खूनी खेल की वजह 24 नवंबर को दो दोस्तों में हुआ विवाद बताया जा रहा है। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने रविवार सुबह सात बजे कुम्हेर के सरकारी अस्पताल के सामने अवरोध लगाकर भरतपुर-अलवर मार्ग जाम कर दिया। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह व क्षेत्रीय विधायक ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


यहां की है घटना 

सिकरौरा गांव निवासी लाखन और टेनपाल दोनों गहरे साथी थे। 24 नवंबर को किसी बात पर दोनों में हाथापाई हो गई थी। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों के बीच सुलह करवा दी थी। पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी में शनिवार रात एक बजे लाखन ने अपने साथियों और परिजन के साथ मिलकर टेनपाल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में टेनपाल के पिता गजेंद्र सिंह की मौत हो गई। गजेंद्र के बड़े भाई समंदर और ईश्वर आए तो बदमाशों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। गजेंद्र राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (आरएसी) में कांस्टेबल थे। उनकी तैनाती अलवर जिले में तैनात थी। तीनों सगे भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को सौंप दिए है। सभी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। वहीं माया पत्नी गजेंद्र,  रविता पत्नी टेनपाल, टेनपाल पुत्र गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। इन सभी का उपचार जयपुर के अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: लोगों को वीडियो कॉल कर बनाते थे अश्लील वीडियो, फिर चलता था ब्लैकमेलिंग का खेल, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव, छह थानों की पुलिस तैनात

कुम्हेर थाने के सिकरौरा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत और तीन लोगों घायल होने से गांव में तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए आरपीएस सतीश वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मीणा के अलावा छह थानों के थाना अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस गांव में तैनात की गई है। उधर, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के निर्देश पर नगरपालिका कुम्हेर और पंचायत समिति कुम्हेर द्वारा मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है। जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले दिनों की बात की जाए तो फायरिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर फायरिंग करने वाले लोगों को अवैध हथियार मिल कहां से रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed