फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on retired Major Subedar, injured due to two bullets

रिटायर्ड मेजर सूबेदार पर फायरिंग, दो गोलियां लगने से घायल

Mon, 06 Dec 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Firing on retired Major Subedar, injured due to two bullets
बाह। क्षेत्र के डेरक गांव के पास रविवार की रात करीब पौने आठ बजे बासौनी के बरहा गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर राजकिशोर सिंह (56) पर गोलियां बरसाई गईं। पेट और पीठ पीछे से तीन फायर झोंक दिए।एक गोली दाहिनी बगल पेट और बांए पैर की एड़ी को छूते हुए गोली निकल गई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी बाह में भर्ती कराया। जहां से एनएन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घायल पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह बड़ागांव से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। उनके पीछे एक चार पहिया गाड़ी चल रही थी। कैंजरा रोड पर डेरक के समीप उनके ऊपर फायरिंग की गई। फायर सड़क किनारे छिपकर किया गया अथवा गाड़ी से। यह वे नहीं देख सके।
विज्ञापन

वारदात की सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए बाह सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर बाह जसवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed