फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on property dealer attacker took away mobile phone Case against father-in-law and brother-in-law

Agra News: प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग, मोबाइल ले गया हमलावर; ससुर और साले के खिलाफ मुकदमा

Sat, 14 Sep 2024 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 09:42 AM IST
सार

प्रापर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला किया गया। फायरिंग में वो बाल-बाल बच गए। इस दौरान हमलावर प्रापर्टी डीलर का मोबाइल ले गया। प्रापर्टी डीलर ने ससुर और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
Firing on property dealer attacker took away mobile phone Case against father-in-law and brother-in-law
गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  ट्रांस यमुना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर को प्रापर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमलावर ने फायरिंग कर दी। प्रापर्टी डीलर बाल-बाल बच गए। हमलावर घर से एक मोबाइल उठा ले गया। युवक ने ससुर और साले पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी आकाश सोनी प्रापर्टी का कारोबार करते हैं। उनकी शादी वर्ष 2021 में सिरसागंज, फिरोजाबाद निवासी छवि वर्मा से हुई थी। उनकी 2 साल की बेटी परी है। 3 महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। छवि बेटी के साथ मायके में रह रही है। आकाश का परिवार एटा में रहता है। ससुरालियों ने उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। दोपहर ढाई बजे आकाश ने 112 पर काॅल किया। कहा कि वह काम से लाैटकर घर आया था। पहली मंजिल पर अपने कमरे में जा रहा था। तभी एक युवक पीछे से घर में घुस आया और तमंचे से फायर किया। गोली दीवार में जा लगी। हमलावर घर में रखे पत्नी के मोबाइल को उठाकर भाग गया।
विज्ञापन


थाना एत्माददाैला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आकाश के घर में भूतल पर किरायेदार रहते थे। मगर, कुछ दिन पहले वो खाली करके चले गए हैं। वह अकेला ही था। घटना के बारे में आसपास के लोगों से पता किया गया। मगर, किसी ने हमलवार को भागते हुए नहीं देखा। गोली की आवाज भी नहीं सुनी थी। आकाश सोनी ने ससुर अनिल और साले आकाश पर हमले का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मोबाइल लेकर जाने के लिए हमला बोला गया। मोबाइल में पत्नी के खिलाफ कई साक्ष्य माैजूद थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। घर से कारतूस भी बरामद किया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed