फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing

चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग, पथराव

Thu, 11 Jun 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
firing
इलाबांस (मैनपुरी)।थाना एलाऊ के गांव अघार में बृहस्पतिवार की देर शाम प्रधान व प्रत्याशी पक्ष के लोगों के बीच फायरिंग और मारपीट हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रधान विनोद कुमार और प्रधान पद के प्रत्याशी रहे लल्लू के बीच चुनाव की रंजिश चल रही है। 2015 में हुए चुनाव में लल्लू को हार का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

था। इस बार भी वह चुनाव की तैयारी कर रहा है। बृहस्पतिवार की देर शाम उक्त रंजिश को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद फायरिंग और पथराव होने लगा। इस दौरान लल्लू पक्ष का सुग्रीव गोली लगने से घायल हो गया। दोनों पक्ष के कई लोग मारपीट में घायल हुए। सूचना पर एसपी अजय कुमार, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ अभय नरायन राय पुलिसबल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस के आने पर झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। गोली लगने से घायल सुग्रीव को जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed