फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing in Rangbaazi on the cart of momos

मोमोज की ठेल पर रंगबाजी कर रहे युवकों ने की फायरिंग

Sat, 02 Apr 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Firing in Rangbaazi on the cart of momos
मैनपुरी। कचहरी रोड पर शुक्रवार रात मोमोज की दुकान पर हुए विवाद के बाद रंगबाजी दिखाते हुए युवकों ने ठेल संचालक पर फायर कर दिए। पुलिस ने जब आरोपी युवक का तमंचा छीना तो वह उनसे भी भिड़ गए। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ईशन नदी पुल चांदेश्वर नगर निवासी लकी राजपूत कचहरी रोड पर एलआईसी के सामने मोमोज का ठेल लगाता है। शुक्रवार की रात 9:30 बजे गुड्डू राठौर निवासी आश्रम तिराहा, चमन चौहान व अन्य साथी वहां पहुंचे। लोगों ने मोमोज मांगे तो लकी ने खत्म होने की बात कही, जिसके बाद आरोपी आग बबूला हो गए और तमंचे से फायर कर दिए। फायरिंग होता देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियो ने गुड्डू राठौर को पकड़ कर उसके कब्जा से तमंचा बरामद किया। लकी की तहरीर पर नामजद युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। चौकी इंचार्ज गणेश बुर्ज रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed