फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing during Panchayat, one got shot

पंचायत के दौरान फायरिंग, एक को गोली लगी

Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Firing during Panchayat, one got shot
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। मटसेना थाना क्षेत्र के गांव बालचंद्रपुर में जमीन के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव बालचंद्रपुर निवासी हरवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह का परिवार के सुखवीर सिंह से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को दोनों पक्षों के बीच गांव के बाहर बने आश्रम पर पंचायत हो रही थी, जिसमें ग्रामीणों के साथ दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी मौजूद थे। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही अफरा तफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। इस दौरान हरवीर पुत्र बलवीर सिंह के पैर में गोली लगी और वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन उनको उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष मटसेना अर्जेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। तब तक हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने घटना की जानकारी की। उधर पीड़ित के भाई ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अर्जेश कुमार का कहना है कि पंचायत के दौरान गोली चली थी। एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। चिार लोगों के खिलाफ तहरीर आई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed