{"_id":"607b24e18ebc3ee65001d8e6","slug":"fire-in-two-huts-burnt-household-items-mainpuri-news-agr4888899125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोपडिय़ों में लगी आग, घरेलू सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो झोपडिय़ों में लगी आग, घरेलू सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योंती। थाना औंछा क्षेत्र की नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में शुक्रवार रात दो झोंपड़ियों में आग लग गई। जानकारी पर ग्रामीणों ने आग पर मिट्टी व पानी डाल कर बुझाया, लेकिन तब तक घरेलू सामान आदि जल गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आंकलन की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया के वार्ड संख्या आठ निवासी राजेश शाक्य मजदूरी करते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद झोंपड़ी में सो रहे थे। देर रात झोपड़ी में किन्हीं कारणों के चलते आग लग गई। जानकारी होने के बाद राजेश व परिजन बाहर निकल आए। इस बीच ग्रामीण भी वहां आ पहुंचे। काफी देर प्रयास के बाद आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा घरेलू सामान आदि जल गया था।
आग में पड़ोस के रहने वाले गोपाल सिंह की झोंपड़ी भी जल गई। राजेश भी मजदूरी करता है। झोपड़ी में उसकी कुछ नकदी भी रखी थी, जो कि आग में जल गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति आंकलन की रिपोर्ट तैयार की है।