{"_id":"5bc0651ebdec22531925c0e3","slug":"fire-in-tents-house-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला टेंट दुकान में लगी आग, लपटों से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंजिला टेंट दुकान में लगी आग, लपटों से सहमे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
टेंट हाउस में आग।
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में एक नामी टेंट हाउस की दुकान में आग लग गई। आग की तेज लपटों से अफरतफरी मच गई। फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में मक्खनपुर के गांव जिजोली में तीन मंजिला इमारत में दुर्गा टेंट हाउस है। टेंट की दुकान और गोदाम एक ही बिल्डिंग में है। इसके संचालक नगला श्रोतीय वाले देवेंद्र उपाध्याय हैं। टेंट हाउस में गुरुवार रात अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
तड़के लगभग तीन बजे लोगों को आग की लपटें दिखीं, तो बाहर आए। टेंट हाउस से आग की लपटें उठ रही थीं। आग की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। बड़ी लपटों के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से टेंट का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।