फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in SN's pharmacy department lab

एसएन के फार्मेसी विभाग की लैब में लगी आग

Wed, 06 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 06 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
fire in SN's pharmacy department lab
चल रहा था मरम्मत कार्य, सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम लगाने वाली कंपनी के उपकरण जले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसएन मेडिकल कालेज की फार्मेसी विभाग की लैब में दोपहर लगभग एक बजे आग लग गई। धुआं उठने से परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल फायर बिग्रेड विभाग को सूचित किया गया। एहतियातन मौके पर तीन दमकल पहुंची, लेकिन एक ही दमकल ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। शुक्र है कि इसमें पिछले कई दिनों से मरम्मत कार्य चल रहा था, जिस कारण इसे खाली कर लिया गया था। इसके चलते यहां शोधार्थी नहीं थे। लेकिन इसमें बाल रोग विभाग में सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम लगाने वाली निजी कंपनी के उपकरण रखे थे, इसमें लैब की कुछ कुर्सी, टेबल और अलमारी भी रखी थी, जो जल गए हैं। कंपनी ने यहां गोदाम बना रखा था। कंपनी के इंजीनियर निरपेंद्र पाठक ने बताया कि इसमें करीब 25-30 लाख का सामान था। प्राचार्य डा. एसके गर्ग ने बताया कि लैब की इमारत जर्जर हो चुकी थी, इसमें मरम्मत कार्य चल रहा था। इसमें विभाग का कोई सामान नहीं था। 
विज्ञापन


पहले भी लग चुकी है आग
पहले भी इस लैब में आग लग चुकी है। आग उग्र रूप धारण नहीं कर सकी थी। दमकल पहुंची थी, और चंद मिनट में ही आग बुझा दी गई थी। 

कैसे लगी आग, होगी जांच
इमारत में बिजली की लाइन कटी हुई थी, फिर आग कैसे लगी, एसएन प्रशासन इसकी जांच कराएगा। फायर बिग्रेड विभाग के अधिकारी मानते हैं कि उपकरणों में आग काफी देर से सुलग रही थी, जिसने बाद में आग पकड़ ली। 
विज्ञापन


बड़ा हादसा हुआ तो कैसे निपटेंगे
एसएन की अधिकांश इमारतें पुरानी हैं, इसमें अग्निशमन नियंत्रण उपकरण नहीं है। सात मंजिला इमारत, घड़ी वाली बिल्डिंग, स्त्री रोग, नेत्र रोग जैसे तमाम विभाग हैं। बीते दिनों चिकित्सा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने निरीक्षण में इस समस्या से निपटने के लिए प्राथमिक इंतजाम करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में भी मचा हड़कंप
फार्मेसी विभाग के पिछले हिस्से से फव्वारा बाजार सटा हुआ है। इसमें कपड़े, दवा एवं अन्य की दुकानें हैं। धुआं उठते ही दुकानदार घबरा गए। कुछेक ने अपना सामान ही निकालना शुरू कर दिया। दमकल के आने के बाद आग बुझी, तब जाकर दुकानदारों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed