फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in forest of Keetham from spark from electric wire broke out in Agra

Agra News: कीठम के जंगल में फिर धधकी आग, लपटें देख क्षेत्र में दहशत, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sun, 04 Jun 2023 11:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 11:57 PM IST
सार

आगरा में कीठम के जंगल में एक बार फिर आग धधक उठी। लपटें देखकर आसपास लोगों में दहशत फैल गई। घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। 

विज्ञापन
fire in forest of Keetham from spark from electric wire broke out in Agra
Agra News: कीठम के जंगल में दोबारा लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रुनकता स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार के जंगल में रविवार की दोपहर एक बार फिर आग धधक उठी। बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगना बताया जा रहा है। लपटें उठती देख वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे जूझने के बाद आग पर काबू पाया। दो दिन पहले भी यहां आग लग गई थी। 

विज्ञापन

झाड़ियों के साथ पौधे भी जलने लगे

कीठम झील स्थित बालू सेंटर से आगे कैंटीन के पास ग्रामसभा और उद्यान विभाग की जमीन पर जंगल है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों के टकराने के कारण निकली चिंगारी से सूखी घास और झाड़ियों में आग लग गई। झाड़ियों के साथ आग से पौधे भी जलने लगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के कर्मचारियों मे पाया काबू

लपटें देख वन विभाग और उद्यान विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने मिट्टी और रेत फेंककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ने लगी। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ी पहुंचीं। जंगल में रास्ते की दिक्कतों का भी दमकल को सामना करना पड़ा। इससे करीब डेढ़ घंटे जूझने के बाद किसी तरह वन विभाग व उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed